Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

गुरुवार के दिन खाते हैं चावल तो हो जाएं सावधान

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित होता है. इस दिन विशेषतौर पर भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है. श्रीहरि का पूजन इस दिन पूरे विधि विधान से किया जाता है . मान्यता है कि जो भी भक्त इस दिन भगवान विष्णु की पूरी श्रद्धा और मन से पूजा करता है और व्रत रखता है, तो उससे प्रसन्न होकर श्रीहरि उसपर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं और उसके सभी कष्टों को दूर कर देते हैं.

गुरुवार के दिन श्रीहरि की पूजा करने के साथ ही इस दिन उनको समर्पित उपवास भी रखा जाता है. गुरुवार के दिन उपवास करने के कुछ विशेष नियम होते हैं जिनको ध्यान में न रखने से व्रत का पूरा फल नहीं प्राप्त होता है. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और प्रसन्न होकर भक्त की सभी धन संबंधी परेशानियां दूर करती हैं.