Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

यूपी विधानसभा में बांके बिहारी ट्रस्ट विधेयक ध्वनि मत से पारित

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. आज सुबह 11 बजे से चर्चा शुरू हो गई है और कल सुबह 11 बजे तक चर्चा होगी. बांकेबिहारी ट्रस्ट विधेयक को विधानसभा से पास कर दिया गया है. शाम 6 बजे के बाद 26 मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है. सदन में दूसरे दिन योगी सरकार के मंत्रियों और सपा विधायकों में खूब नोकझोंक देखने को मिली. यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी हंगामा रहा था. विपक्ष के नेताओं ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की. 

उत्तरप्रदेश विधानसभा में बांकेबिहारी ट्रस्ट विधेयक ध्वनि मत से पास हो गया है. लेकिन मामला कोर्ट में है, ऐसे में यह अभी लागू नहीं होगा. क्योंकि इससे पहले योगी सरकार की कैबिनेट ने यह प्रस्ताव पास किया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया और एक कमेटी गठित की. ऐसे में अब सरकार को इसे विधानसभा के पटल पर रखना था. उसी को आज रखा गया बीजेपी के विधायक ज्यादा होने के चलते ध्वनि मत से पास हुआ है.