हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। इसी के साथ हरियाणा विधानसभा ने एक अहम आदेश भी जारी कर दिया है। सोशल मीडिया और वेब चैनलों पर विधानसभा कार्यवाही के सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) पर प्रतिबंध लग गया है। इस फैसले के तहत समाचार चैनलों और स्वतंत्र मीडिया संगठनों को अब विधानसभा सत्रों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव दिखाने की अनुमति नहीं है। सरकार की ओर से यह तर्क दिया गया कि विधानसभा की कार्यवाही को केवल अधिकृत माध्यमों जैसे कि सरकारी टेलीविजन चैनल या वेबसाइट के माध्यम से ही दिखाया जाना चाहिए, ताकि इसकी गरिमा और नियंत्रण बना रहे।
हरियाणा में विधानसभा कार्यवाही के सोशल मीडिया लाइव प्रसारण पर लगा बैन
You may also like
मध्य प्रदेश के सीधी में बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने गए 4 लोगों की नदी में डूबने से मौत.
देहरादून में NEET की तैयारी कर रही 23 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या.
यूएस ने अपना 8 साल पुराना फैसला पलटा, ‘हिंद-प्रशांत कमान’ का नाम बदलकर ‘अमेरिकी प्रशांत कमान’ किया.
झारखंड में आरएसएस दफ्तर पर हमला, देर रात फेंके गए पेट्रोल बम.