Breaking News

दिल्ली साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' रैकेट का किया भंडाफोड़, बंगाल से तीन गिरफ्तार     |   राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत देने से इनकार     |   बेंगलुरु में KRV कार्यकर्ताओं का BEL सर्कल पर विरोध प्रदर्शन, हिंदी साइनबोर्ड तोड़ा     |   चढ़ावा चोरी मामला: SIT को जांच पूरी करने के लिए मिला 15 दिन का अतिरिक्त वक्त     |   घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |  

बदला ले रही है केंद्र सरकार, नाडा की तरफ से चार साल के बैन पर बोले बजरंग पुनिया

Haryana: नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (एनएडीए) ने टोक्यो खेलों के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया को चार साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, डोप टेस्ट के लिए बजरंग पुनिया ने मार्च में अपना सैंपल देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ नाडा ने ये कार्रवाई की है।

इस मामले पर बजरंग पुनिया ने एनएडीए पर बीजेपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उनसे बदला ले रही है। पुनिया ने ये भी कहा कि वे अगर आज इसी वक्त बीजेपी में शामिल हो जाए, तो उनके ऊपर लगा बैन तुरंत हट जाएगा।

इससे पहले नाडा ने टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान को इस अपराध के लिए सबसे पहले 23 अप्रैल को बैन किया था, जिसके बाद कुश्ती की वर्ल्ड लेवल की संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्लूडब्लू) ने भी बैन कर दिया था।

बजरंग ने इस बैन के खिलाफ अपील की थी और नाडा के अनुशासनात्मक डोपिंग पैनल (एडीडीपी) ने 31 मई को नाडा की तरफ से आरोप का नोटिस जारी किए जाने तक इसे रद्द कर दिया था। नाडा ने इसके बाद 23 जून को पहलवान को नोटिस दिया था।

बता दें, इसी साल बजरंग अपनी साथी पहलवान विनेश फोगाट के साथ कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनको अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का प्रभार दिया गया था। उन्होंने 11 जुलाई को लिखित रूप से इस आरोप को चुनौती दी थी, जिसके बाद 20 सितंबर और चार अक्टूबर को सुनवाई हुई थी।