Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

CM की चर्चा के बीच आया बाबा बालकनाथ का बयान

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत के बाद से ही बाबा बालकनाथ मुख्यमंत्री की रेस में हैं. उन्होंने संसद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद चर्चा और तेज हो गई कि पार्टी उन्हें प्रदेश की कमान सौंप सकती है. सोशल मीडिया पर भी उन्हें राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है. इन तमाम चर्चाओं के बीच बाबा बालकनाथ का बयान सामने आया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजरअंदाज करें. उनके इस बयान के बाद क्या ये माना जाए कि बाबा बालकनाथ अब सीएम की रेस में नहीं हैं.

बाबा बालकनाथ ने लिखा, पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता-जनार्धन ने पहली बार सांसद व विधायक बनाकर राष्ट्रसेवा का अवसर दिया. चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया, सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजरअंदाज करें. मुझे अभी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है. बता दें कि बाबा बालकनाथ अलवर से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे.