Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

BSNL का निकट भविष्य में शुल्क में बढ़ोतरी का इरादा नहीं

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मंगलवार को कहा कि वो निकट भविष्य में शुल्कों में वृद्धि नहीं करेगी। बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रॉबर्ट रवि ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम साफ तौर से कह सकते हैं कि निकट भविष्य में शुल्कों में वृद्धि नहीं होगी।’’

उन्होंने कहा कि आज बीएसएनएल का मुख्य ध्यान अपने उपभोक्ता को खुश रखने और उनका भरोसा जीतने पर है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें निकट भविष्य में शुल्क बढ़ोतरी की कोई जरूरत नहीं लगती।’’

बीएसएनएल का ये रुख इसलिए अहम है, क्योंकि रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सहित भारत में निजी दूरसंचार परिचालकों ने इस साल की शुरुआत में शुल्क दरों में वृद्धि की है। रवि ने कहा कि बीएसएनएल ने पहले ही परीक्षण के तौर पर 4जी सेवाएं देना शुरू कर दिया है और ग्राहकों की संतुष्टि पक्की करने पर ध्यान दिया जा रहा है। इस साल में ही 4जी की पूर्ण वाणिज्यिक सेवाएं शुरू हो सकती हैं।