Breaking News

दार्जिलिंग में भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कें, पर्यटक फंसे     |   लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयगराज में एक्शन, 86 गेस्टहाउस-होटल, बैंक्वेट हॉल का रजिस्ट्रेशन निरस्त     |   अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़, एक की मौत, 4 लापता     |   NEP 2020 के तहत क्लास-9 के पाठ्यक्रम में बदलाव, पढ़ाया जाएगा आपातकाल 1975-77 का विषय     |   दिल्ली: यमुना बाजार में O जोन क्षेत्र में अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 300 से ज्यादा घर होंगे ध्वस्त     |  

Punjab: BSF ने जन सुरक्षा के कारण पाकिस्तान सीमा के पास होने वाले सभी कार्यक्रम किए रद्द

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को कहा कि वह जन सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब में पाकिस्तान की सीमा से सटी सभी तीन सीमा चौकियों पर हर शाम को आयोजित होने वाले सभी रस्मी कार्यक्रमों को बंद कर रहा है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। 

बीएसएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘निर्देशों के अनुसार सभी तीन संयुक्त जांच चौकियों (जेसीपी) पर कोई रस्मी कार्यक्रम नहीं होगा। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं होगी।’’ 

पाकिस्तान के वाघा के सामने अटारी (अमृतसर), फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला में गंदा सिंह वाला और फाजिल्का जिले में सादकी में स्थित संयुक्त चौकियों पर पाकिस्तान रेंजर्स के साथ कदम ताल करते हुए बीएसएफ के जवान हर शाम भारतीय ध्वज उतारते हैं। 

पहलगाम हमले के कुछ दिनों बाद बीएसएफ ने घोषणा की थी कि वह सीमा द्वार खोले बिना और बीएसएफ एवं पाकिस्तान रेंजर्स के बीच पारंपरिक हाथ मिलाने की रस्म के बगैर इस सार्वजनिक समारोह को आयोजित करेगा।