Breaking News

हज यात्रियों की मौत पर बोले किरेन रिजिजू- सरकार की कोई लापरवाही नहीं     |   नारी शक्ति वंदन एक्ट पर विशेष सत्र के लिए CM ने नहीं दिया समय: बाबूलाल मरांडी     |   बिहार चुनाव 2025 मतगणना: नबीनगर विधानसभा सीट से JDU उम्मीदवार चेतन आनंद पीछे     |   'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |  

Punjab: अटारी बॉर्डर पर फिर से शुरू हुई बीटिंग रिट्रीट, देश भर से पहुंचे लोगों ने उठाया लुत्फ

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की वजह से अटारी-वाघा बॉर्डर पर 12 दिनों के निलंबन के बाद 20 मई से बीटिंग रिट्रीट फिर से शुरू हो गई। सैन्य सटीकता, राष्ट्रीय गौरव और सीमा पार पाकिस्तान रेंजर्स के साथ तालमेल बिठाते हुए भारतीय ध्वज को औपचारिक रूप से नीचे उतारे जाने के शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पारंपरिक समारोह के फिर से शुरू होने पर देश भर से पहुंचे लोग खुश और उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि बीटिंग रिट्रीट समारोह को प्रत्यक्ष रूप से देखना एक गौरवपूर्ण पल है।

पहलगाम आतंकी हमले और फिर भारत की जवाब कार्रवाई के बाद बंद की गई बीटिंग रिट्रीट को फिर से शुरू करने से पहले थोड़ा बदलाव किया गया है। फिलहाल बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजरों के बीच पारंपरिक हाथ मिलाना स्थगित है। इसके अलावा गेट भी बंद रहेंगे। 

अटारी के साथ-साथ, बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो और बॉर्डर हुसैनीवाला और सादकी में भी सार्वजनिक ध्वज-उतारने के समारोह फिर से शुरू कर दिए हैं। संयमित प्रोटोकॉल के बावजूद, देशभक्ति की भावना प्रबल नजर आई क्योंकि देश भर से लोग एक बार फिर अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहुंचे और भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आए।