Breaking News

सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |   तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली AIIMS रेफर किए गए लालू यादव     |   'विक्रम-1' ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान     |  

BRO Vacancy 2024: बीआरओ में भर्ती नोटिफिकेशन जारी

 

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सीमा सड़क संगठन (BRO) ड्राफ्ट्समैन, सुपरवाइजर, टर्नर, ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकल गई है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 16 नवंबर 2024 से संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट bro.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जिसमें अभ्यर्थी निर्धारित आखिरी तारीख तक एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

सीमा सड़क संगठन (BRO) भारत में सड़क निर्माण कार्य करने वाला संगठन है। जिसमें जॉब पाने का यह बढ़िया मौका है। यहां किस पद के लिए कितनी रिक्तियां निकाली गई हैं? इसकी डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल से देख सकते हैं।

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं, 12वीं पास या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना चाहिए। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के बारे में रोजगार समाचार के 'एक्स' हैंडल ने पोस्ट शेयर किया है। जिसमें नोटिफिकेशन भी मौजूद है।

आवेदन के दौरान सामान्य, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य आरक्षित वर्गों के लिए आवेदन के लिए किसी तरह का शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले बीआरओ की ऑफिशियल वेबसाइट bro.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर आवेदन करने के लिए क्लिक करें। फॉर्म में सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भर दें। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म का फाइनल भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।