Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

बीएमसी का कबूतरों को दाना खिलाने पर प्रतिबंध, जैन समुदाय में नाराजगी, मुंबई में बैठक आज

मुंबई में बीएमसी ( मुंबई नगर निगम) द्वारा कबूतरों को दाना खिलाने पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के खिलाफ जैन समुदाय में नाराजगी है। आज मुंबई में इस मुद्दे पर एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा किया जाएगा। जैन समुदाय का कहना है कि यह प्रतिबंध उनके धार्मिक आस्थाओं के खिलाफ है। कुछ जैन मुनियों ने तो भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है। 

बीएमसी ने कबूतरों को दाना खिलाने से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के कारण यह प्रतिबंध लगाया है। उनका कहना है कि इससे बीमारियां फैल सकती हैं और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी होती है। वहीं, जैन समुदाय का कहना है कि कबूतरों को दाना खिलाना उनकी धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। 

जैन समुदाय चाहता है कि बीएमसी यह प्रतिबंध हटा दे। उनका कहना है कि कबूतरों को दाना खिलाने से किसी को कोई नुकसान नहीं होता है और यह उनके धर्म में महत्वपूर्ण है। आज की बैठक में जैन समुदाय के नेता और कार्यकर्ता इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। कुछ लोगों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।