Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

हरियाणा में अब RSS के भरोसे बीजेपी

लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में पार्टी के खराब प्रदर्शन से सीख लेते हुए बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. इस सिलसिले में आपसी कड़वाहट को दरकिनार करते हुए हरियाणा चुनावों के लिए आरएसएस और बीजेपी नेता कदमताल करते नजर आ रहे हैं. हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर संघ के पदाधिकारियों के साथ बीजेपी नेताओं की मीटिंग के अलावा दिल्ली में तीन और बैठकें की जा चुकी हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हरियाणा में बीजेपी अब आरएसएस के भरोसे है?