Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

दिल्ली को भ्रष्ट और झूठे शासन से मुक्ति मिलती दिख रही है: BJP

DELHI: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि, "देखिए आम आदमी पार्टी इस वक्त चोर मचाए शोर, इस कहावत को चरितार्थ कर रही है। कल हाई कोर्ट ने जो गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार किया, वो सुबूत देखने के बाद ही किया। इसीलिए आम आदमी पार्टी को समझना चाहिए। मनीष जी को जमानत नहीं मिली, संजय सिंह को जमानत नहीं मिली, कविता रेड्डी को जमानत नहीं मिली। गंभीर सुबूत हैं, शराब घोटाले में और दिल्ली के लिए आज एक खुशी का दिन है, न्याय का दिन है और दिल्ली को एक भ्रष्टाचारी और झूठे शासन से मुक्ति मिलती नजर आ रही है।"

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली के लोगों के लिए खुशी का मौका है। इससे दिल्ली को भ्रष्ट और झूठे शासन से मुक्ति मिलती दिख रही है।