Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

बीजेपी नेता अर्जुन सिंह के ऑफिस और घर पर हमला, पुलिस ने जांच शुरू की

Bengal: पूर्व सांसद और बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में उनके ऑफिस और घर पर कुछ लोगों ने पत्थर और बम फेंके। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने कई राउंड गोलियां भी चलाईं। सिंह ने बताया कि घटना के दौरान उन्हें छर्रे से चोट लगी है। 

सिंह ने हमले के पीछे टीएमसी पार्षद के बेटे नमित सिंह को जिम्मेदार ठहराया। जगतदल पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच करने के लिए घटनास्थल पर हैं। अर्जुन सिंह पहले तृणमूल कांग्रेस में थे बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे।