लोकसभा चुनाव में सियासी मात खाने के बाद अब उपचुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार संगठन को साधने में जुट गई है. पिछले ढाई सालों से लटकी राजनैतिक नियुक्तियों का सिलसिला अब यूपी में शुरू हो गया है. योगी सरकार बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सूबे के निगम, आयोग और बोर्ड में चेयरमैन और सदस्य के तौर पर नियुक्त कर उन्हें खुश करने में जुट गई है. यह योगी सरकार की राजनैतिक नियुक्तियों के जरिए सामाजिक समीकरण को फिर से मजबूत करने की स्ट्रैटेजी मानी जा रही है.