Breaking News

निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |   राम मंदिर दान चोरी मामला, SIT जांच में लापरवाही के सबूत मिले     |   अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे     |   WB: बैंक अकाउंट्स फ्रीज होने पर तृणमूण कांग्रेस ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया     |  

जम्मू-कश्मीर राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए उम्मीदवार

जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदारों की लिस्ट जारी कर दी है। द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस लिस्ट में तीन उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें गुलाम मोहम्मद मीर, राकेश महाजन और शत शर्मा को शामिल हैं। शनिवार को सभी को बेसब्री से इंतजार था कि पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देगी। लेकिन देर रात तक भी घोषणा नहीं हो सकी। जिसके बाद यह तय हो गया कि रविवार को उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हर हाल में होगी, क्योंकि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सोमवार अंतिम दिन है। 

वहीं भाजपा के सभी 28 विधायक आज श्रीनगर पहुंच रहे हैं। उनकी श्रीनगर में आज बैठक होगी। सोमवार को राज्यसभा की सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है, तो पार्टी के विधायक उम्मीदवारों के साथ जाएंगे। चुनाव 24 अक्टूबर को होना है।  नेकां ने अपने तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।