Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

MP: बीजेपी नेता बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासित किया गया

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक नेता को मंगलवार को एक महिला नेता से बलात्कार और पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी। गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने आरोपी नेता को तुरंत पार्टी से निष्कासित कर दिया।

एफआईआर में कहा गया है कि पीड़िता भी बीजेपी की नेता है और उसे पार्टी का टिकट दिलाने का वादा करके कथित तौर पर बलात्कार किया गया। कथित तौर पर आरोपित ने घटना का वीडियो बनाया और उसका इस्तेमाल पैसे ऐंठने के लिए किया।

पुलिस ने बताया कि एफआईआर के मुताबिक आरोपित अजीतपाल सिंह चौहान ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी। चौहान के खिलाफ 13 जनवरी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। बीजेपी की सीधी जिला इकाई के अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने अजीतपाल सिंह चौहान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।