Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

दिल्ली में BJP सरकार के एक साल पूरे, सीएम रेखा गुप्ता ने हनुमान मंदिर में किया दर्शन

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का शुक्रवार (20 फरवरी) को एक साल पूरा हो गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मरघट वाले हनुमान मंदिर में दर्शन कर मारुतिनंदन का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस बीच सीएम ने कहा है कि सभी दिल्लीवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही मंगलकामना की. इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रभु से यही प्रार्थना है कि वे हमें सेवा के इस अविचल पथ पर और अधिक समर्पण, विनम्रता तथा जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सतत् शक्ति प्रदान करें.

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बधाई दी है. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि हमारी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार (20 फरवरी) को मरघट वाले हनुमान मंदिर में दर्शन कर मारुतिनंदन का आशीर्वाद प्राप्त किया. हमारी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आज मरघट वाले हनुमान मंदिर में दर्शन कर मारुतिनंदन का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रभु से यही प्रार्थना है कि वे हमें सेवा के इस अविचल पथ पर और अधिक समर्पण, विनम्रता तथा जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सतत् शक्ति प्रदान करें।

रेखा गुप्ता सरकार ने 1 साल में कई कार्यों को अंजाम दिया. इस दौरान अटल कैंटीन, आयुष्मान भारत और वय वंदना योजना शुरू की गईं. लेकिन अभी भी जनता को सरकार से कई वादों के पूरे होने की आस है. इसमें सरकार द्वारा बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाना, महिलाओं को 2500 रुपये महीने देने के वादे का इंतजार है.