Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू     |   विपक्ष के सांसद आज संसद के मकर द्वार पर छात्रों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे     |   राजद के पूर्व नेता मृत्युंजय तिवारी आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   एयरलाइन शुरू करने की खबरों को अडानी एंटरप्राइजेज ने किया खारिज     |   कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर धमाके     |  

पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मंगलवार से भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा शुरू करेगी। मंगलवार को पार्टी पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाएगी और रक्तदान शिविर भी आयोजित करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक लखनऊ में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सेवा पखवाड़ा अभियान के प्रदेश प्रभारी संजय राय ने बताया कि रक्तदान शिविरों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। सीएम योगी वाराणसी में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।