Breaking News

'ईरान डील फाइनल नहीं, बात नहीं बनी तो फिर बरसाएंगे बम', G7 में ट्रंप की धमकी     |   गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |  

BFI ने महासचिव कलिता को निलंबित किया, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भी खारिज

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के महासचिव हेमंत कलिता को एक जांच में ‘वित्तीय अनियमितताओं’ का दोषी पाए जाने के बाद मंगलवार को निलंबित कर दिया और इसके बाद आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उनका नामांकन भी खारिज कर दिया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सुधीर कुमार जैन द्वारा की गई जांच के बाद कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह को भी इसी तरह के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। जैन को जांच के लिए बीएफआई ने नियुक्त किया था।

यह जांच उस शिकायत के बाद की गई जिसमें दोनों पर अनधिकृत धन निकासी, फर्जी बिलिंग और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था। बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने दोनों को आधिकारिक तौर पर सूचित करते हुए बताया, ‘‘न्यायमूर्ति जैन ने अपनी जांच पूरी कर ली है और अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें आप दोनों को वित्तीय अनियमितताओं और धन के कुप्रबंधन के गंभीर आरोपों का दोषी पाया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस निष्कर्ष की गंभीरता को देखते हुए तथा महासंघ के संचालन में अखंडता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आप दोनों को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के महासचिव और कोषाध्यक्ष के संबंध पदों से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया गया है।’’