Breaking News

मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |   BJP ने अपने सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया, 16-18 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश     |   नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र     |   PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा     |   आज बंगाल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी     |  

अजित पवार विमान हादसे पर बोले उड्डयन मंत्री, दुर्घटना के समय हवाई अड्डे पर दृश्यता कम थी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के समय बारामती हवाई अड्डे पर दृश्यता कम थी। अजित पवार और चालक दल के दो सदस्यों सहित पांच लोगों को ले जा रहे एक चार्टर्ड विमान के बुधवार सुबह बारामती हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त होने से पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। नायडू और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हो गए हैं।

नायडू ने कहा, ‘‘नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की टीमें विमान दुर्घटना की जांच करने के लिए मौके पर पहुंच चुकी हैं। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि विमान द्वारा लैंडिंग की कोशिश करने के समय हवाई अड्डे पर दृश्यता काफी कम थी। ’’
जब बारामती के हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) ने पायलट से पूछा कि क्या रनवे दिखाई दे रहा है, तो जवाब ‘नहीं’ था, जिसके बाद विमान ने हवा में ही एक चक्कर लगाया।

दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान, एटीसी ने फिर से पूछा कि क्या रनवे दिखाई दे रहा है, जिस पर पायलट ने सकारात्मक जवाब दिया। नायडू ने कहा कि एटीसी द्वारा लैंडिंग की अनुमति दिए जाने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘ इस हादसे के संबंध में हम और अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं और जांच को पारदर्शी तरीके से संचालित करेंगे