Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

राजौरी में सेना की गाड़ियों पर हमला, 4 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार को हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला कर दिया. इसमें 4 सैनिक शहीद हो गए. अधिकारियों ने बताया कि शहीद हुए दो सैनिकों के शव क्षत-विक्षत थे. वहीं राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों गुलाम नबी आजाद और महबूबा मुफ्ती ने हमले की कड़ी निंदा की है.

पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की शाखा पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने घात लगाकर किए गए इस हमले की जिम्मेदारी ली है. जम्मू में रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि आतंकवादियों की पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर पुंछ जिले के ढेरा की गली इलाके में बुधवार रात एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था. अधिकारियों ने बताया कि ये जवान घटनास्थल की ओर बढ़ रहे थे, तभी आतंकवादियों ने दो वाहनों (एक ट्रक और एक जिप्सी) पर गोलीबारी कर दी.