Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार विपक्ष चुप- पुष्कर सिंह धामी

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वहां से जो तस्वीरें आ रही हैं, उसे देखकर मन व्यथित है, मैं ठीक से सो नहीं पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मुझे दुख है कि,

हमारे देश में जाति और धर्म को आधार बनाकर विभाजनकारी भावनाओं को पोषित करने वाले लोग (विपक्ष) बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर मौन हैं। विश्व में हो रही अनेक घटनाओं पर यह लोग अपनी टोली बनाकर कैंडल मार्च निकालते थे, लेकिन आज हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न को देखकर इन्होंने आंखें बंद कर ली हैं।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “विपक्षी नेता आमतौर पर दुनिया में होने वाली घटनाओं पर विरोध जताते हैं, मार्च निकालते हैं, शोक करते हैं, समर्थन करते हैं और प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, तो कोई भी विपक्षी नेता विरोध नहीं कर रहा है न ही बयान दे रहा है. 90% बांग्लादेश में प्रताड़ित समुदाय दलित है.”