Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

यहां बना हैं अटल बिहारी वाजपेई का मंदिर, 100वें जन्मदिन पर की गई विशेष पूजा

Madhya Pradesh: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लोग इतना प्यार करते थे कि उनके जीवनकाल में ही उनका मंदिर बना दिया था। जी हां ग्वालियर में पूर्व पीएम अटल बिहारी जी का मंदिर भी है। यूं तो अटल जी के मंदिर में रोज सुबह-शाम आरती होती है। लेकिन आज अटल के 100वें जन्मदिन के मौके पर विशेष पूजा की गयी। 

ग्वालियर की सत्यनारायण टेकरी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जीवनकाल में ही मंदिर बना दिया गया था। सीनियर एडवोकेट विजय सिंह चौहान ने ये मंदिर स्थापित किया था। इस टेकरी पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी अक्सर आते थे और यहां बैठकर पढ़ते थे, दोस्तों के साथ खेलते थे। इसलिए उनकी यादों को संजोए रखने के लिए इस जगह उनका मंदिर स्थापित किया गया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राएं और समाजसेवियों ने मंदिर पहुंचकर अटल की आरती उतारी और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने काव्य पाठ भी किया। 

मंदिर के संस्थापक एडवोकेट विजय सिंह चौहान के मुताबिक इस मंदिर निर्माण के पीछे मंशा यही थी कि अटल बिहारी की महान छवि को आने वाली पीढ़ियां भी समझती रहे। अटल बिहारी वाजपेयी के जीते जी बना ये मंदिर उनके जाने के बाद धरोहर की तरह बन गया है। ग्वालियर के इस सपूत को जन्मदिन पर बधाई देने हर कोई यहां पहुंचता है।