Breaking News

नीट पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन: पीवी कुलकर्णी और शिवराज की हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी     |   यूरोपीय विमानन एजेंसी का फैसला: एयरलाइंस को ईरान और इराक का एयरस्पेस टालने की सलाह     |   पुणे बिल्डिंग हादसा: 15 लोगों के फंसे होने की आशंका     |   कुवैत ने आज अपने हवाई क्षेत्र में दाखिल हुईं 2 बैलिस्टिक मिसाइलों और 13 ड्रोनों को रोका     |   ईरान का कहना है कि खुजेस्तान में अमेरिकी हमलों में एक व्यक्ति की मौत हुई     |  

Telangana: सुरंग नहर परियोजना की छत का हिस्सा ढहा, करीब छह मजदूरों के फंसे होने की आशंका

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम सुरंग नहर के निर्माणाधीन हिस्से का एक हिस्सा ढह जाने से करीब छह मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्माण कंपनी की टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए सुरंग के अंदर गई है और जांच कर रही है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि निर्माण कार्य करने वाली कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छह से आठ मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना उस समय हुई जब कुछ मजदूर काम के सिलसिले में सुरंग के अंदर गए थे, तभी सुरंग के 12-13 किलोमीटर अंदर छत का एक हिस्सा ढह गया।

हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से फंसे हुए मजदूरों की संख्या बताए बिना कहा गया कि कुछ लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और बाकी अधिकारियों को राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। 

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, राज्य के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी, सिंचाई मामलों के सरकारी सलाहकार आदित्यनाथ दास और बाकी सिंचाई अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने दुर्घटना पर चिंता जताई है और अधिकारियों से कहा कि फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।