अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और अंतरिक्ष में अपने अनुभव साझा किए। शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। वो पिछले महीने एक्सिओम मिशन 4 के तहत 20 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा के बाद पृथ्वी पर लौटे थे।
ग्रुप कैप्टन शुक्ला, ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर और ग्रुप कैप्टन पुण्यश्लोक बिस्वाल, इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव वी. नारायणन और मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट कर इस मुलाकात की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रपति ने पूरी टीम को भविष्य के प्रयासों, खासकर गगनयान मिशन के लिए शुभकामनाएं दीं।"
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
You may also like
जम्मू-कश्मीर के रियासी में भीषण जंगल की आग, आग बुझाने में जुटी टीमें.
देर से पहुंचने पर NEET परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री, मुंबई और बेंगलुरु में छात्रों का हंगामा.
जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात चोर 'सतपाल फौजी', 66 मामलों में है आरोपी.
गोवा अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, भारत और सिंगापुर में 1,023 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क.