Breaking News

9 जुलाई को मशहद में दफनाए जाएंगे खामेनेई, 4 जुलाई से शुरू होंगे अंतिम संस्कार कार्यक्रम     |   केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलने पहुंचे ममता बनर्जी के करीबी सुदीप बंदोपाध्याय     |   कोलकाता: अभिषेक मीटिंग के लिए ममता बनर्जी के आवास पर पहुंचे     |   भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया     |   जोरहाट विमान हादसे में वायुसेना के पांच जवान शहीद     |  

कांग्रेस पर बरसे असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को गुवाहाटी में प्रेस कांफ्रेंस की. इस प्रेस वार्ता में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच हुए चुनावी गठबंधन पर बात की. एनसी के चुनावी घोषणा पत्र के बारे में कहा कि वे अनुच्छेद 370 और 35 ए को बहाल करने और पकिस्तान के साथ व्यापार करने की बात कर रहे हैं. जो लोग पत्थरबाजी में शामिल थे उन्हें सरकारी नौकरी देने का वादा किया है. उनका पूरा मेनिफेस्टो एंटी- इंडिया डॉक्यूमेंट है. इसके साथ उन्होंने कांग्रेस के एनसी के साथ गठबंधन करने के फैसले पर जमकर हमला बोला.