Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

अशोक लेलैंड की अप्रैल में बिक्री नौ प्रतिशत बढ़ी, इकाई बढ़कर 14646 हुई

Ashok Leyland Sales: अशोक लेलैंड की अप्रैल 2026 में कुल बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 14,646 इकाई हो गई जो पिछले वर्ष इसी महीने 13,421 इकाई थी। वाहन विनिर्माता कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि घरेलू बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 14,242 इकाई रही जबकि अप्रैल 2025 में यह 12,509 इकाई थी।

घरेलू बाजार में मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 7,977 इकाई रही जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 7,406 इकाई थी। हल्के वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री अप्रैल में 6,265 इकाई रही जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 5,103 इकाई थी।