दिल्ली के रिठाला में गुरुवार तड़के झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग जाने से करीब 50 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बचाव अभियान चलाया और झुग्गियों में तेजी से फैल रही आग पर काबू पाने के लिए करीब 16 दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने के बाद से एक लड़की के लापता होने की सूचना है। तलाश के प्रयास जारी हैं।
आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। डीएफएस के अनुसार, उसे आग लगने की सूचना तड़के करीब सवा चारे बजे मिली थी।
एक दमकल अधिकारी ने कहा, ‘‘आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग ने कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।’’ प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि इलाके में 50 से अधिक झुग्गियां थीं, जिनमें से कई आग में जलकर खाक हो गईं।दमकलकर्मियों और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने बचाव अभियान चलाया और सुबह साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
दिल्ली के रिठाला में आग लगने से करीब 50 झुग्गियां जलकर खाक
You may also like
शुभेंदु सरकार का पहला ऐतिहासिक बजट, सरकारी कर्मचारियों को 20% DA बढ़ोतरी, 1 लाख सरकारी नौकरियों का एलान.
हैदराबाद में पत्थर से पीट- पीटकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार.
मेरठ में नशे में युवती का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस से अभद्रता के बाद बॉयफ्रेंड संग गिरफ्तार.
निजामाबाद में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, तीन बच्चे सुरक्षित.