Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

मणिपुर हिंसा पर सेना प्रमुख ने दी बड़ी जानकारी

मणिपुर के हालात पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि हालात स्थिर लेकिन तनावपूर्ण हैं. अफवाहों को रोकने की जरूरत है. हम विश्वास बहाली के लिए काम कर रहे हैं. हमने बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं. मणिपुर एक समस्या थी और अब म्यांमार की समस्या भी आ रही है. आज स्थिति स्थिर हो सकती है लेकिन तनावपूर्ण है. मणिपुर में बम ड्रोन के इस्तेमाल और म्यामांर से घुसपैठ की बात अफवाह है.

सेना प्रमुख ने कहा, जहां तक मणिपुर की समस्या की बात है, वो मई 2023 में अफवाह को लेकर शुरू हुई थी. इसमें कहा गया कि एंग्लो-कुकी शताब्दी गेट को जलाया जा रहा है. हालांकि, वो जलाया नहीं गया था. इसको कंन्फर्म करने के लिए मैं ग्राउंड पर गया था. अभी हालात भले स्थिर हो सकते हैं लेकिन तनावपूर्ण हैं.