Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

Karnataka: फौज ने शहीद मुरली नायक को दी अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े लोग

जम्मू कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार को सीमा पार से हुई गोलीबारी में शहीद हुए आंध्र प्रदेश के सैनिक मुरली नाइक का पार्थिव शरीर शनिवार को बेंगलुरू एयरपोर्ट पहुंचा। सेना ने देवनहल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से उनके गृहनगर, आंध्र प्रदेश के सत्य साईं जिले ले जाया जा रहा है।

पार्थिव शरीर को ले जा रहे सैन्य वाहन के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हुए। उन्होंने 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए। 23 साल के मुरली का चयन 2022 में अग्निवीर के रूप में सेना में हुआ था।