Breaking News

'चंपत राय ने गड़बड़ी की, राम मंदिर को लूटा', चढ़ावा चोरी पर बोले हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |   महाराष्ट्र विधान परिषदः डिप्टी चेयरमैन चुनाव में उद्धव के MLC सचिन अहीर ने भरा पर्चा     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |   जम्मू कश्मीरः कठुआ से एक ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, आतंकियों की मदद का आरोप     |  

अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर हमला, जम्मू में तलाशी अभियान के दौरान हुई गोलीबारी

जम्मू कश्मीर के अखनूर में सोमवार को एलओसी के पास एक गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान ये हुआ। सोमवार सुबह जोगवान में असन मंदिर के पास से गुजर रही सेना की एंबुलेंस पर तीन आतंकवादियों ने गोलीबारी की। इसके बाद खौर के भट्टल इलाके में पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।

फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आतंकवादियों को मार गिराने के लिए और सुरक्षा बल भेजा गया है। माना जा रहा है कि आतंकी आधी रात में सीमा पार से जम्मू में घुसने में कामयाब रहे।

अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादी एक मंदिर में घुस गए थे और कॉल करने के लिए मोबाइल फोन की तलाश में थे। उन्होंने पास से जा रही एंबुलेंस को देखा और गोलियां चला दीं।