Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Bigg Boss OTT 3 में अरमान मलिक की अश्लील हरकत

जब भी ‘बिग बॉस’ का नया सीजन आता है तो शो में दिखाए गए किसी न किसी चीज को लेकर विवाद हो जाता है. इन दिनों बिग बॉस ‘ओटीटी 3’ चल रहा है. और अब शो के कंटेस्टेंट अरमान मलिक को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इ़सके पीछे की वजह है एक वीडियो, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो ‘बिग बॉस’ के घर का है.

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अरमान मलिक अपनी पत्नी पायल और कृतिका के साथ इस शो में शामिल हुए. पायल तो पहले ही शो से बाहर हो गईं, पर अरमान और कृतिका अभी भी इस शो का हिस्सा हैं. अब दोनों का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि दोनों कंबल ओढ़कर सोए हुए हैं और अरमान कृतिका के साथ कैमरे पर इंटीमेट हो रहे हैं.