बिग बॉस ओटीटी 3 में खूब तमाशा देखने को मिल रहा है. शो में कंटेस्टेंट्स नियम तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं और बिग बॉस उनके खिलाफ कोई सख्त कदम भी नहीं उठा रहे हैं. हाल में शो में कंटेस्टेंट्स के बीच फिर से झगड़े देखने को मिले. फिर चाहे वो शिवानी और कृतिका मलिक की फाइट हो या फिर अरमान और शिवानी के बीच हुई बहस. कंटेस्टेंट्स अपना-अपना आपा खोते हुए नजर आए. वहीं कैप्टेंसी टास्क के दौरान अरमान ने विशाल पांडे को जोर से धक्का मारा.