Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Kerala: दोस्तों के बीच हुई बहस के बाद धक्का-मुक्की में एक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

केरल के त्रिशूर जिले में एक दुखद घटना हुई। इसमें एक शारीरिक शिक्षा शिक्षक अनिल (50) को उसके दोस्त की ओर से धक्का देने से मौत हो गई। धक्का देने के बाद उनका सिर फुटपाथ पर जा लगा जिससे उसकी मौत हो गई। कथित तौर पर वो शराब के नशे में था। 

शारीरिक शिक्षा शिक्षक और आरोपित एक थिएटर फेस्टिवल के लिए त्रिशूर में संगीत नाटक अकादमी गए थे। अनिल त्रिशूर के पूनकुन्नम में हरीश्री स्कूल में शिक्षक थे और शहर के चक्कमुक्कू के मूल निवासी थे। 

आरोपित राजू चालिसरी का मूल निवासी है। उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। बीती रात दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद राजू ने अनिल को धक्का दे दिया। 

अनिल का सिर फुटपाथ पर जा लगा। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। ये घटना बुधवार रात करीब 10 बजे त्रिशूर संगीत नाटक अकादमी के सामने हुई।