Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

सलमान खान का नाम लेकर बुरे फंसे अनुराग डोभाल

छोटे पर्दे के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स में इस साल मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘यूके राइडर 07’ यानी अनुराग डोभाल का नाम भी शामिल है. शो में शुरुआत से ही अनुराग बिग बॉस से खफा नजर आ रहे हैं. सबसे पहले ‘वीकेंड का वार’ पर उन्होंने मेकर्स पर टीवी एक्टर्स को लेकर पक्षपात करने का आरोप लगाया था. उनके इस आरोप के बाद सलमान खान और बिग बॉस ने उन्हें ये ‘रियलिटी चेक’ कराया था. सलमान ने उन्हें ये दिखाया कि किस तरह वो खुद बिग बॉस के घर में बिलकुल भी एक्टिव नहीं हैं.