Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

Anupam Kher ने किया एलन मस्क से सवाल, उनका 'X' अकाउंट क्यों लॉक किया गया

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अभिनेता अनुपम खेर के खाते को निलंबित कर दिया गया। खेर ने कहा है कि वह यह जानना चाहते हैं कि उनका खाता आखिर क्यूं निलंबित किया गया और किस पोस्ट ने नियमों का उल्लंघन कर दिया। हालांकि अब उनका खाता बहाल कर दिया गया है। खेर 2007 से इस मंच का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि जब उन्हें इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई तो वह हैरान रह गए। यह स्पष्ट नहीं है कि उनका खाता कब निलंबित किया गया था।

खेर ने पोस्ट में लिखा, ‘‘प्रिय ‘एक्स’। भले ही मेरा खाता बहाल हो गया है, लेकिन इसे बंद देखकर मुझे आश्चर्य हुआ।मैं सितंबर 2007 से इस मंच पर हूं। हमेशा ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के नियमों और कॉपीराइट के नियमों का ध्यान रखता हूं। इसलिए मुझे यह थोड़ा बेतुका लगा। जानना अच्छा लगेगा कि मेरी किस पोस्ट ने आपके नियमों का उल्लंघन किया है? धन्यवाद।’’

खेर (69) ने पोस्ट के साथ एक स्क्रीनशॉट संलग्न किया जिसमें कहा गया था कि उनका खाता ‘लॉक’ कर दिया गया है। नोट में लिखा था, ‘‘आपका ‘अकाउंट लॉक’ कर दिया गया है क्योंकि ‘एक्स’ को आपके अकाउंट पर पोस्ट की गई सामग्री के लिए ‘डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट (डीएमसीए)’ नोटिस मिला है।’’ खेर हाल ही में कंगना रनौत निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आए थे।