Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

IIT गुवाहाटी में एक और छात्र के सुसाइड से हड़कंप

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी में एक और छात्र ने संदिग्ध परिस्थिति में सुसाइड कर लिया है. मूल रूप से यूपी का रहने वाला यह छात्र कंप्यूटर साइंस में थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था. सोमवार को उसका शव ब्रह्मपुत्र हॉस्टल के कमरे में मिला.सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुय कर दी है. छात्र के परिजनों को भी पुलिस ने सूचना देकर गुवाहाटी पहुंचने को कहा है. पुलिस के मुताबिक अभी तक साफ नहीं हो सका है कि छात्र ने इतना बड़ा कदम क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया.

पुलिस के मुताबिक आईआईटी गुवाहाटी में यह सुसाइड की चौथी घटना है. इससे पहले 9 अगस्त को ही एक छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था. इस घटना के बाद छात्रों ने संस्थान के एडमिनिस्ट्रेटिव भवन के बाहर जमा होकर खूब प्रदर्शन भी किया था. बाद में मामले की जांच हुई तो पता चला कि छात्रा स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थी और पढाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही थी. अभी वह मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि सोमवार को एक और छात्र ने सुसाइड कर लिया.