Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

देवभूमि का एक और लाल दुश्मन से लोहा लेते हुए देश के लिए कुर्बान हो गया है। असम राइफल्स में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे मणिपुर में उग्रवादियों के अचानक हमले में शहीद हो गए। उनकी वीरता और साहस को याद करते हुए पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। 

इस खबर के बाद से देवभूमि में शोक की लहर दौड़ गई है। 12 अगस्त की सुबह उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में उत्तराखंड के गुणानंद चौबे शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि मणिपुर में सोमवार सुबह उग्रवादियों ने हमला किया। इस हमले में लोहाघाट के चौबे गांव सुई के निवासी असम राइफल में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे पुत्र हरिदत्त चौबे शहीद हो गए।

इस घटना की जानकारी के बाद से पूरे सुई व लोहाघाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने बताया शहीद गुणानंद चौबे मणिपुर में 22 बटालियन असम राइफल में वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे। उनका परिवार दिल्ली में रहता है। शहीद के तीन बच्चे हैं। वो अपने पीछे अपनी पत्नी दो बेटी व एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनके पार्थिव शरीर को अभी असम राइफल कैंप रखा गया है।