Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

गणतंत्र दिवस समारोह में दिखाई देगी आंध्र प्रदेश के एटिकोप्पका खिलौनों की झांकी

दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आंध्र प्रदेश की झांकी में दुनिया भर में मशहूर एटिकोप्पका बोम्मालु की झलक दिखाई देगी। लकड़ी के ये खिलौने राज्य के एटिकोप्पका गांव में तैयार किए जाते हैं। ये लगातार तीसरा साल है जब 26 जनवरी पर आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत परेड में दिखाई देगी।

लकड़ी से बने ये खिलौने बेहद खूबसूरत होते हैं। इन पर प्राकृतिक रंग किया जाता है। एटिकोप्पका के इन खिलौनों को दुनिया भर में खूब पंसद किया जाता है।विशाखापत्तनम जिले में एटिकोप्पका गांव के कारीगर इन खिलौनों को तैयार करते हैं। इन्हें जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग और नॉन टॉक्सिक सर्टिफिकेट मिल चुका है। इससे इसकी प्रामाणिकता और पंसद और बढ़ गई है।

एटिकोप्पका में इन खिलौनों को सॉफ्ट लकड़ी से तैयार किया जाता है। पर्यावरण के लिहाज से भी ये सुरक्षित हैं। यही वजह है कि आंध्र प्रदेश की हस्तकला और पारंपरिक शिल्प कौशल गणतंत्र दिवस समारोह में दिखाई देगा। झांकी में 35 फीट ऊंची भगवान विनायक की मूर्ति होगी। साथ ही कारीगरों की 18 सदस्यीय टीम खिलौने तैयार करेगी।