Breaking News

यूबीटी बागी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र     |   NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम     |   योग-डे के लिए 7 दिन कोलकाता का रेड रोड बंद... शुभेंदु सरकार के आदेश को HC में चुनौती, होगी सुनवाई     |   कानपुर में बॉयफ्रेंड के कहने पर पत्नी ने किया पति पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत     |   दिल्ली पहुंचे यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे, बोलें- मैं उद्धव के साथ हूं     |  

Punjab: गुरदासपुर के अमृतबीर सिंह कम उम्र में बनाना चाहते हैं 100 वर्ल्ड रिकॉर्ड

पंजाब के गुरदासपुर जिले में 22 साल के कुंवर अमृतबीर सिंह ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जुलाई 2024 में उन्होंने एक मिनट में 80 डिक्लाइन नकल पुश-अप लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। अमृतबीर सिंह के नाम कई रिकॉर्ड हैं। एक मिनट में 86 फिंगर-बैक पुश-अप लगाने का खिताब भी उनके नाम है। 

अमृतबीर जिम और बिना किसी प्रोटीन बेस्ड सप्लीमेंट के रोजाना तीन से चार घंटे घर पर ही ट्रेनिंग करते हैं। अमृतबीर फिलहाल एमए कर रहे हैं। उनका लक्ष्य कम उम्र में 100 वर्ल्ड रिकॉड बनाना है।