Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

राहुल गांधी पर अमित शाह का हमला

राहुल गांधी का अमेरिका दौरा विवादों में है. कभी आरक्षण को लेकर उनके बयान की आलोचना हो रही है तो कभी भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर उनके दावों पर निशाना साधा जा रहा है. राहुल के इन सब बयानों पर गृह मंत्री अमित शाह ने हमला बोलते हुए कहा है कि देश विरोधी बातें करना और देश तोड़ने वाले लोगों का साथ देना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत बन गई है.

अमित शाह ने कहा कि चाहे जम्मू और कश्मीर में देश तोड़ने वाले बयानों का समर्थन हो या फिर आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना हो या फिर विदेशी मंच पर भारत विरोधी बातें करना हो, राहुल गांधी ने हमेशा देश कि भावना को आहत किया है.