तमिलनाडु के रानीपेट में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अर्धसैनिक बल के 56वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 6,553 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली को भी हरी झंडी दिखाई।
डीआईजी ने कहा कि साइकिल रैली का विषय 'सुरक्षित तट, समृद्ध भारत' है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ की साइकिलिंग टीमें तटीय आबादी को मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी से पैदा खतरों के बारे में जागरूक करेंगी।
करीब दो लाख कर्मचारियों वाले सीआईएसएफ की स्थापना 1969 में की गई थी। ये देश के 68 नागरिक हवाई अड्डों की सुरक्षा करता है। इसके अलावा परमाणु और एयरोस्पेस क्षेत्र, निजी क्षेत्र और ताजमहल और लाल किले जैसे ऐतिहासिक स्मारकों को आतंकवाद विरोधी सुरक्षा कवर प्रदान करता है।
अमित शाह ने रानीपेट में CISF के स्थापना दिवस में हिस्सा लिया
You may also like
उत्तराखंड: CM धामी ने 307 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य और उद्यान विभाग को मिली मजबूती.
AI के साथ चैट भी अब Incognito मोड में, WhatsApp लाया नया प्राइवेसी फीचर.
शेयर बाजार सूचकांक गुरुवार को बढ़त के साथ बंद, एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी.
CM विष्णुदेव साय ने की अमित शाह के साथ उच्चस्तरीय बैठक, ‘बस्तर विकास मॉडल’ पर हुई चर्चा.