केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से राज्य में तमिल में इंजीनियरिंग और मेडिकल की शिक्षा शुरू करने को कहा। भाषा विवाद पर मुख्यमंत्री स्टालिन के हिंदी विरोध को लेकर अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बदलाव किए और अब ये सुनिश्चित किया है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के उम्मीदवार अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा दे सकें।
चेन्नई से करीब 70 किलोमीटर दूर रानीपेट में आरटीसी थक्कोलम में सीआईएसएफ के 56वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्री गृह मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा में उत्तर पुस्तिका तमिल में भी लिखी जा सकेगी।" उन्होंने कहा, "मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से छात्रों के लाभ के लिए राज्य में तमिल में इंजीनियरिंग और मेडिकल शिक्षा शुरू करने की अपील करता हूं।"
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की संस्कृति ने भारत की सांस्कृतिक धारा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। अमित शाह ने कहा, "चाहे वे प्रशासनिक सुधार हो, आध्यात्मिक ऊंचाइयों को हासिल करना हो, शिक्षा हो या राष्ट्र की एकता और अखंडता हो तमिलनाडु ने हर क्षेत्र में भारतीय संस्कृति को मजबूत किया है।" इस कार्यक्रम में अर्द्धसैनिक बल की टुकड़ियों ने ‘मार्च पास्ट’, योग प्रदर्शन और कमांडो अभियान का प्रदर्शन किया।
अमित शाह ने भाषा के मुद्दे पर सीएम स्टालिन को घेरा
You may also like
उत्तराखंड: CM धामी ने 307 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य और उद्यान विभाग को मिली मजबूती.
AI के साथ चैट भी अब Incognito मोड में, WhatsApp लाया नया प्राइवेसी फीचर.
शेयर बाजार सूचकांक गुरुवार को बढ़त के साथ बंद, एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी.
CM विष्णुदेव साय ने की अमित शाह के साथ उच्चस्तरीय बैठक, ‘बस्तर विकास मॉडल’ पर हुई चर्चा.