केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरिद्वार के दौरे पर है। अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में 250 बेड वाले अत्याधुनिक इमरजेंसी क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। यह अस्पताल आपातकालीन और गंभीर रोगियों को त्वरित व उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे इस दौरान प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट नजर आया।
अमित शाह का हरिद्वार दौरा, पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का किया उद्घाटन
You may also like
अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में 5 गिरफ्तार… दिलीप घोष बोले- हीरो बनने क्यों गए थे?.
दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध मकान होंगे जमींदोज.
असम मंत्रिमंडल का 5 जून को होगा विस्तार, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ऐलान.
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड, 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा.