Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

अमरनाथ यात्रा समय से पहले संपन्न, 4.14 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

वार्षिक अमरनाथ यात्रा के अंतिम दिन 6,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित पवित्र गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन किए, जिससे कुल यात्रियों की संख्या 4.14 लाख हो गई. पिछले वर्ष 5.10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने इस गुफा मंदिर में दर्शन किए थे. अमरनाथ यात्रा का समापन आम तौर पर रक्षा बंधन के दिन होता है. इस साल यह यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होने वाला था. अधिकारियों ने भारी बारिश के मद्देनजर ‘महत्वपूर्ण मरम्मत और रखरखाव कार्यों’ का हवाला देते हुए यात्रा को एक सप्ताह छोटा करने का निर्णय किया.

शनिवार को कुल 6,497 तीर्थयात्रियों ने 3,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने बताया कि यात्रियों में 4,586 पुरुष, 1,299 महिलाएं, 62 बच्चे, 51 साधु, पांच साध्वी और 494 सुरक्षा बल के जवान शामिल थे. तीन जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 4,14,311 यात्री पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं. हाल ही में हुई भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों के रखरखाव की आवश्यकता के कारण, अधिकारियों ने इस वर्ष की वार्षिक अमरनाथ यात्रा उसके निर्धारित समापन से ठीक एक सप्ताह पहले शनिवार को स्थगित कर दी.