Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

धुरंधर 2’ पर अल्लू अर्जुन का रिएक्शन: बोले- देशभक्ति के साथ स्वैग से भरपूर फिल्म

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने बुधवार को फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद इसे “स्वैग के साथ देशभक्ति” से भरपूर फिल्म बताया। उन्होंने फिल्म की पूरी स्टार कास्ट, खासकर आर माधवन और रणवीर सिंह के अभिनय की जमकर तारीफ की। अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स (X) हैंडल पर फिल्म को एक हाई-एनर्जी देशभक्ति एंटरटेनर बताते हुए लिखा, “अभी ‘धुरंधर 2’ देखी—देशभक्ति के साथ स्वैग। यह ऐसी फिल्म है जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई दमदार और तालियां बजवाने वाले पल हैं। पूरी टीम को बधाई। आर माधवन और सभी कलाकारों का शानदार प्रदर्शन। तकनीकी रूप से भी बेहतरीन। रणवीर सिंह जैसे शानदार और बहुमुखी अभिनेता पर गर्व है—वह फिल्म में छा गए हैं। आदित्य धर ने कमाल कर दिया। ऐसे बेहतरीन फिल्ममेकर्स हमारे देश में हैं, यह खुशी की बात है। एक भारतीय कहानी… इंटरनेशनल स्वैग! जय हिंद।”

इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। ‘धुरंधर’ के इस सीक्वल के पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च को आयोजित किए गए, जबकि फिल्म की आधिकारिक रिलीज इससे पहले ही तय की गई थी। मुंबई के गैइटी गैलेक्सी सिनेमा में फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने भी इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

एक दर्शक ने फिल्म को “काफी मनोरंजक” बताते हुए कहा कि यह देखने लायक है और खासकर इसके एक्शन सीक्वेंस और कहानी दर्शकों को बांधे रखते हैं। वहीं, एक अन्य दर्शक ने कहा कि फिल्म के दूसरे हाफ में दिलचस्प ट्विस्ट है, जो अंत तक दर्शकों को जोड़े रखता है। एक तीसरे दर्शक ने फिल्म की रफ्तार की तारीफ करते हुए कहा कि भले ही फिल्म थोड़ी लंबी है, लेकिन कहीं भी बोरियत महसूस नहीं होती और यह उम्मीदों पर खरी उतरती है। गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इसने ‘पुष्पा 2: द रूल’ को पीछे छोड़ते हुए हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।