Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

तमिलनाडु में गठबंधन टूटा, वेलमुरुगन ने DMK से नाता तोड़ा

तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम की सहयोगी पार्टी तमिलगा वझवुरिमाई काची ने सत्तारूढ़ पार्टी के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) से अपना समर्थन वापस लेने का फैसला किया है। पार्टी के संस्थापक टी. वेलमुरुगन ने रविवार को यह जानकारी दी। पनरुति (कुड्डालोर जिला) विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक वेलमुरुगन ने कहा कि अपनी पार्टी की ‘उपेक्षा’ और डीएमके के ‘‘धौंस जमाने वाले रवैये’’ से नाखुश होकर यह फैसला लिया गया।

वेलमुरुगन ने कहा, ‘‘सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान हमें बताया गया था कि विधानसभा चुनाव के लिए हमें एक सीट आवंटित की जाएगी। हम सामाजिक न्याय सहित कई मांगें उठाते रहे हैं। हमसे पूछा गया कि जब अन्य दल कोई मांग नहीं कर रहे हैं, तो आप ऐसी मांगें क्यों कर रहे हैं।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘मैं सरकार से बार-बार कुछ मांगें पूरी करने का आग्रह करता रहा हूं। लेकिन द्रमुक इसे नजरअंदाज करती रही है।’’ भविष्य के कदम के बारे में उन्होंने कहा कि उनका संगठन तमिलनाडु में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल नहीं होगा और उन्होंने संकेत दिया कि वह एक गठबंधन बनाने के लिए कुछ दलों से बातचीत कर रहे हैं।