Breaking News

मुंबई: कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना     |   चढ़ावा विवाद पर चिराग पासवान सख्त, बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं     |   दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 करोड़ की हाई-क्वालिटी चरस जब्त, 3 तस्कर अरेस्ट     |   हिमाचल में मानसून का कहर: 30 जून से 2 जुलाई तक 11 लोगों की मौत, प्रशासन अलर्ट     |   मदरसा फंडिंग जांच पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की हरी झंडी: ATS जांच पर रोक लगाने से साफ इनकार     |  

डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल रूस के मॉस्को पहुंचा

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आत्मरक्षा के अधिकार पर पक्ष रखने के लिए डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार रात रूस के मास्को हवाई अड्डे पर पहुंचा। मॉस्को पहुंचने पर कनिमोझी ने कहा कि भारत दुनिया भर के कई देशों से संपर्क कर रहा है और ये प्रतिनिधिमंडल रूस में अपना रुख स्पष्ट करने आया है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद दुनिया भर के देशों और खासकर लंबे समय से भारत के साझेदार और मित्र रहे रूस से बातचीत करना और उसे ये बताना है जब पहलगाम आतंकी हमले में लोग मारे गए तो भारत में क्या हुआ। कनिमोझी ने कहा कि जब हम पर आतंकवाद का हमला होता है, तो हमें एक साथ आना चाहिए और एक साथ खड़े होना चाहिए।