केरल राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) यानी बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए शनिवार को विशेष दिशानिर्देश जारी किए. स्वास्थ्य मंत्री वीना गेरोगे की अध्यक्षता में रैपिड रिस्पांस टीम की बैठक के बाद दिशानिर्देशों और तकनीकी पहलुओं की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई. मंत्री ने एक विज्ञप्ति में कहा कि चेरथला में बत्तखों और कौवों में एवियन फ्लू की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई.
Get all latest content delivered to your email a few times a month.