Breaking News

जम्मू कश्मीरः कठुआ से एक ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, आतंकियों की मदद का आरोप     |   सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |   वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई     |  

अजित पवार का आज होगा अंतिम संस्कार, गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. अंतिम संस्‍कार की पूरी तैयारियां हो गई हैं.  अजित पवार के चाचा शरद पवार भी अंतिम संस्‍कार के लिए पहुंच गए हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बताया कि अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. अजित पवार (66) का अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान के खेल मैदान में पूर्वाह्न करीब 11 बजे किया जाएगा. दादा का पर्थिव शरीर बुधवार देर रात तक विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, ताकि गांव के लोग और कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन कर सकें. बड़ी संख्या में भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी.

विमान दुर्घटना में जान गंवाने वालों में कैप्टन सुमित कपूर भी शामिल हैं, जिनके पास 15,000 घंटे का उड़ान अनुभव था. 1,500 घंटे का उड़ान अनुभव रखने वाली सह-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक, निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) विधिप जाधव और विमान परिचारिका पिंकी माली की भी इस हादसे में मौत हो गई.